[PDF] बौध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर || बौद्ध धर्म Objective Question pdf

 नमस्कार दोस्तो , स्वागत है आप सभी का हमारी बेबसाइट पर !

आज की हमारी यह पोस्ट [PDF] बौध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर  है , इस पोस्ट में हम आपको बौद्ध धर्म से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण Question and Answer बताने जा रहे है , जो कि पिछली प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार पूंछे जा चुके हैं और आगे आने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूंछे जाने की बहुत संभावना है तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये |

बौद्ध धर्म सम्प्रदाय प्रश्न उत्तर pdf

  • बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे। इन्हें एशिया का ज्योति पुञ्ज (Light of Asia) कहा जाता है। 

  • गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था । 

  • इनके पिता शुद्धोधन शाक्य गण के मुखिया थे|

  • इनकी माता मायादेवी की मृत्यु इनके जन्म के सातवें दिन ही हो गई थी। 

  • इनका लालन-पालन इनकी सौतेली माँ प्रजापति गौतमी ने किया था। 

  • इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था।

  • गौतम बुद्ध का विवाह 16 वर्ष की अवस्था में यशोधरा के साथ हुआ । इनके पुत्र का नाम राहुल था ।


  • सिद्धार्थ जब कपिलवस्तु की सैर पर निकले तो उन्होंने निम्न चार दृश्यों को क्रमशः देखा |

(i) बूढ़ा व्यक्ति, 

(ii) एक बीमार व्यक्ति

 (iii) शव एवं 

(iv) एक संन्यासी 


  • सांसारिक समस्याओं से व्यथित होकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया, जिसे बौद्धधर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है।


  • गृह त्याग करने के बाद सिद्धार्थ (बुद्ध) ने वैशाली के आलारकलाम से सांख्य दर्शन की शिक्षा ग्रहण की। आलारकलाम सिद्धार्थ के प्रथम गुरु हुए।


  • आलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने राजगीर के रुद्रकरामपुत्त से शिक्षा ग्रहण की। 


  • उरुवेला में सिद्धार्थ को कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा एवं अस्सागी नामक पाँच साधक मिले।


  • बिना अन्न-जल ग्रहण किए 6 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात निरंजना (फल्गु) नदी के किनारे, पीपल वृक्ष के नीचे, सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्ति हुए |


  • गृह त्याग करने के बाद सिद्धार्थ (बुद्ध) ने वैशाली ग्रहण की। आलारकलाम सिद्धार्थ के प्रथम गुरु हुए।


  •   ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने गए। वह स्थान बोधगया कहलाया। 


  •  बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (ऋषिपतनम्) में दिया, जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्र प्रवर्त्तन कहा गया है।


  • बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा पालि में दिए ।


  •  बुद्ध ने अपने उपदेश कोशल, वैशाली, कौशाम्बी एवं अन्य राज्यों में दिए । 


  •  बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में दिए ।


  • इनके प्रमुख अनुयायी शासक थे बिम्बिसार, प्रसेनजित तथा उदयिन


  • बुद्ध की मृत्यु 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशीनारा (देवरिया, उत्तर प्रदेश) में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गयी, जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है।


  • मल्लों ने अत्यन्त सम्मानपूर्वक बुद्ध का अन्त्येष्टि संस्कार किया। 


  •  एक अनुश्रुति के अनुसार मृत्यु के बाद बुद्ध के शरीर के अवशेषों को आठ भागों में बाँटकर उन पर आठ स्तूपों का निर्माण कराया गया।


  • बुद्ध के जन्म एवं मृत्यु की तिथि को चीनी परम्परा के कैन्टोन अभिलेख के आधार पर निश्चित किया गया है।


  • बौद्धधर्म के बारे में हमें विशद ज्ञान त्रिपिटक (विनयपिटक, सूत्रपिटक व अभिदम्भपिटक) से प्राप्त होता है। तीनों पिटकों की भाषा पालि है।


  • बौद्ध धर्म मूलतः अनीश्वरवादी है। इसमें आत्मा की परिकल्पना भी नहीं है ।



  • बौद्ध धर्म में पुनर्जन्म की मान्यता है। तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था को ही बुद्ध ने निर्वाण कहा है।


  • “विश्व दुखों से भरा है" का सिद्धान्त बुद्ध ने उपनिषद से लिया ।


1.  भिक्षुक: बौद्धधर्म के प्रचार के लिए जिन्होंने संन्यास ग्रहण किया, उन्हें 'भिक्षुक' कहा गया।


2. उपासक गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए बौद्ध धर्म अपनाने वालों को 'उपासक' कहा गया। 


  •  बौद्धसंघ में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष थी।


  • बौद्धसंघ में प्रविष्टि होने को उपसम्पदा कहा जाता था। बौद्धधर्म के त्रिरल हैं बुद्ध, धम्म एवं संघ |


  • चतुर्थ बौद्ध संगीति के बाद बौद्धधर्म दो भागों हीनयान एवं महायान में विभाजित हो गया।

  • बौद्ध संगीति पांच हुई हैं ।

बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

  • धार्मिक जुलूस का प्रारंभ सबसे पहले बौद्धधर्म के द्वारा प्रारंभ किया गया। बौद्धों का सबसे पवित्र त्योहार वैशाख पूर्णिमा है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसका महत्व इसलिए है कि बुद्ध पूर्णिमा के ही दिन बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई।


  • बुद्ध ने सांसारिक दुःखों के सम्बन्ध में चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया  ये हैं

(i) दुःख (ii) दुःख समुदाय (iii) दुःख निरोध (iv) दुःख निरोधगामिनी प्रतिपदा 


इन संसारिक दुःखों से मुक्ति हेतु, बुद्ध ने अष्टांगिक मार्ग की बात कही। ये साधन हैं

 (i) सम्यक दृष्टि (ii) सम्यक् संकल्प (iii) सम्यक् वाणी (iv) सम्यक् कर्मान्त (v) सम्यक् आजीव (vi) सम्यक् व्यायाम् (vii) सम्यक् स्मृति एवं (viii) सम्यक् समाधि 


  • बुद्ध के अनुसार अष्टांगिक मार्गों के पालन करने के उपरान्त मनुष्य की भव तृष्णा नष्ट हो जाती है और उसे निर्वाण प्राप्त हो जाता है ?


  • निर्वाण बौद्ध धर्म का परम लक्ष्य है, जिसका अर्थ है 'दीपक का बुझ जाना' अर्थात् जीवन मरण चक्र से मुक्त हो जाना। बुद्ध ने निर्वाण प्राप्ति को सरल बनाने के लिए निम्न दस शीलों पर बल दिया- (i) अहिंसा, (ii) सत्य, (iii) अस्तेय (चोरी न करना), (iv) अपरिग्रह (किसी प्रकार की सम्पत्ति न रखना), (v) मद्य-सेवन न करना, (vi) असमय भोजन न करना, (vii) सुखप्रद बिस्तर पर नहीं सोना, (viii) धन संचय न करना, (ix) स्त्रियों से दूर रहना और (x) नृत्य-गान आदि से दूर रहना। 


  • गृहस्थों के लिए केवल प्रथम पाँच शील तथा भिक्षुओं के लिए दसों शील मानन अनिवार्य था।

Baudh dharm se related MCQ

Q_1. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?


A. महावीर स्वामी

B. गौतम बुद्ध

C. पैगंबर मुहम्मद

D. None

Answer - B. गौतम बुद्ध



Q2. गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?


A.560 ई०पू०

B.570 ई०पू०

C. 563 ई०पू०

D. 555 ई०पू०

Answer - C. 563 ई०पू०


Q3. गौतम बुद्ध का जन्म स्थान का क्या नाम है ?

A . राजगीर

B. पाटलिपुत्र

C. लुम्बिनी

D. नालंदा

Answer - C. लुम्बिनी


Q_ 4. किसे Light of Asia के नाम से जाना जाता है ?


A. महावीर स्वामी

B. अशोक 

C. महात्मा बुद्ध

D. कृष्ण

Answer - C. महात्मा बुद्ध


Q.5. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था?


A. गौतम

B. वर्धमान

C. राहुल

D. सिद्धार्थ

Answer - D. सिद्धार्थ


Q6. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था?


A. राहुल

B. शुद्धोधन

C. वर्धमान

D. सिद्धार्थ

Answer - B. शुद्धोधन


Q.7 गौतम बुद्ध की माँ का क्या नाम था ?


A. त्रिशला

B. यशोधरा

C. मायादेवी

D. प्रजापति गौतमी

Answer - C. मायादेवी


Q_8. गौतम बुद्ध के निर्वाण का प्रतीक क्या है?


A. कमल व सांड

B. अश्व

C. पदचिन्ह

D. धर्म चक्र

Answer - C. पदचिन्ह


Q_9. महात्मा बुद्ध की पत्नी का नाम क्या था?


A. मायादेवी

B. यशोधरा

C. प्रजापति गौतमी

D. त्रिशला

Answer - B. यशोधरा


Q 10. गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था?


A. वर्धमान

B. सिद्धार्थ

C. राहुल

D. रुद्रक

Answer - C. राहुल


Q.11. गौतम बुद्ध के सारथी का नाम क्या था?


A. आलारकलाम

B. रुद्रक

C. चन्ना

D. राहुल

Answer - C. चन्ना


Q12. गौतम बुद्ध कितने अवस्था में गृह त्याग कर सत्य की खोज में निकाल पड़े?


A. 29 वर्ष

B.30 वर्ष

C. 31 वर्ष

D. 32 वर्ष

Answer - A. 29 वर्ष


Q_13. सिद्धार्थ के गृह त्याग की घटना को बौद्ध धर्म में क्या कहा जाता है?


A. महापरिनिर्वाण

B. महाभिनिष्क्रमण

C. धर्मचक्रप्रवर्तन

D. इनमे से कोई नही

Answer - B. महाभिनिष्क्रमण


Q_14. बुद्ध ने अपना प्रथम गुरु किसे बनाया था ? 


A. आनंद

B. आलारकलाम

C. रुद्रक

D. अजातशत्रु

Answer - B. आलारकलाम


Q.15 बुद्ध ने अपने प्रथम कौन सी शिक्षा प्राप्त की?


A. सम्यक संकल्प

B. सांख्य दर्शन

C. सम्यक कर्म

D. सम्यक स्मृति

Answer - B. सांख्य दर्शन


Q_16. अभिधम्म पिटक में क्या संकलित है?


A. बुद्ध के धार्मिक उपदेश

B. बौद्ध संघ के अनुशासन के नियम

C. बौद्ध धर्म का वर्णन

D. निर्वाण के बाद का वर्णन

Answer - B. बौद्ध संघ के अनुशासन के नियम


Q. 17. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया ?


A. गौतम बुद्ध

B. महावीर सिद्धार्थ

C. महावीर

D. A व B दोनों

Answer - A. गौतम बुद्ध


Q_18 गौतम बुद्ध को किस रात्रि के दिन ज्ञान की प्राप्ति हुई?


A. वैशाखी आमवस्या

8. चैत्र आमवस्या

C. चैत्र पूर्णिमा

D. वैशाखी पूर्णिमा

Answer - D. वैशाखी पूर्णिमा


Q.19. गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था?


A. बोधगया

B. सारनाथ

C. पाटलिपुत्र

D. राजगीर

Answer - B. सारनाथ


Q.20 गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिया ?

A. संकृत

B. प्राकृत

C. पाली 

D. हिंदी

Answer - C. पाली


Q_22. बौद्धधर्म के त्रिरत्न कौन-कौन है?


A. बुद्ध, धम्म और संघ

B. बुद्ध, धम्म और कर्म

C. बुद्ध, वाक और कर्म

D. बुद्ध, जीवन और समाधी

Answer - A. बुद्ध, धम्म और संघ


Q_23. बौद्ध का परम धर्म लक्ष्य है?


A. प्रतिपदा

B. निर्वाण

C. अव्यक्त

D. उपसम्पदा

Answer - B. निर्वाण


Q_24. गौतम बुद्ध के जन्म का प्रतीक क्या है?


A. कमल व सांड

B. अश्व

C. बोधि वृक्ष

D. धर्म चक्र

Answer - A. कमल व सांड


Q_25. गौतम बुद्ध के गृहत्याग का प्रतीक क्या है?


A. कमल व सांड

B. अश्व

C. बोधि वृक्ष

D. धर्म चक्र

Answer - B. अश्व


Q_26. गौतम बुद्ध के महाबोधि का प्रतीक क्या है? 


A. कमल व सांड

B. अश्व

C. बोधि वृक्ष

D. धर्म चक्र

Answer - C. बोधि वृक्ष


Q_27. जिस स्थान पर बुद्ध ज्ञान की प्राप्ति की थी, वह स्थान क्या कहलाया?


A. बोधगया

B. सारनाथ

C. पाटलिपुत्र

D. लुम्बिनी

Answer - A. बोधगया


Q_28. महात्मा बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी?


A. बोधगया

B. कुशीनगर

C. पाटलिपुत्र

D. लुम्बिनी

Answer - B. कुशीनगर


Q_29, महात्मा बुद्ध की मृत्यु कब हुई थी?


A. 480 ई०पू०

B. 481 ई०पू०

C. 483 ई०पू०

D. 484 ई०पू०

Answer - C. 483 ई०पू०


Q30. बुद्ध के अनुसार देवतागण किस सिद्धांत के अंतर्गत आते हैं ?

A. कर्म

B. वाक

C. संकल्प

D.none

Answer - B. वाक


Q_31. प्रथम बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था?


A. अजातशत्रु

B. कालाशोक

C. अशोक

D. कनिष्क

Answer - A. अजातशत्रु


Q_32. प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ हुआ था? 


A. राजगृह

B. वैशाली

C. पाटलिपुत्र

D. कुण्डलवन

Answer - A. राजगृह



Q_31. प्रथम बौद्ध संगीति किसके शासन काल में हुआ था?


A. अजातशत्रु

B. कालाशोक

C. अशोक

D. कनिष्क

Answer - A. अजातशत्रु



Q_33. बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी?


A. मायादेवी

B. यशोधरा

C. प्रजापति गौतिमी

D. त्रिशला

Answer - C. प्रजापति गौतिमी


Q_34. विनय पिटक में क्या संकलित है?


A. बुद्ध के धार्मिक उपदेश

B. बौद्ध संघ के अनुशासन के नियम

C. बौद्ध धर्म का वर्णन

D. निर्वाण के बाद का वर्णन

Answer - B. बौद्ध संघ के अनुशासन के नियम


Q_35. भारत से बाहर बौद्ध धर्म को फैलाने का श्रेय किस राजा को जाता हैं ? 


A. अश्वघोष

B. अशोक

C. अजातशत्रु

D. मोग्गलिपुत्र

Answer - B. अशोक


Also Read :-


Download pdf 👇

Download pdf




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत आने वाले विंदेशी यात्री से सम्बंधित Objective Questions (MCQ) | Ancient history gk questions in hindi

भारत की प्रमुरव झीलों से सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न (mcq) || भारत की झीलें MCQ

A to Z Computer Full Form List PDF Download