सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न one line || Sindhu Ghati Sabhyata Question Answer in Hindi || सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी PDF Download
सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न one line
वर्ष 1921 में किसने सिंधु सभ्यता के पहले स्थल हड़प्पा की खोज की, इसीलिए सिंधु सभ्यता को हड़प्पा सभ्यता भी कहा जाता हैं?
Ans- दयाराम साहनी
सिंधु घाटी सभ्यता का दूसरा महत्त्वपूर्ण स्थल मोहनजोदड़ो है। 'मोहनजोदड़ो' का शाब्दिक अर्थ क्या है?
Ans- मृतकों का टीला
मोहनजोदाड़ो में उत्खनन कार्य 1922 में राखालदास बनर्जी के नेतृत्व में आरम्भ हुआ,यह स्थल इस समय कहां स्थित है?
Ans- लरकाना जिला, सिंध प्रांत, पाकिस्तान
भारतीय पुरातत्त्व महानिदेशक ने 1924 ई. में सिंधु सभ्यता (कांस्ययुगीन) के खोज की विधिवत घोषणा की। उस समय भारतीय पुरातत्त्व का महानिदेशक कौन था?
Ans- सर जॉन मार्शल
जे. एफ. मैके ने 1927 से 1931 तक तथा जी. एफ. डेल्स ने 1963 में हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल में उत्खनन कार्य किया?
Ans- मोहनजोदाड़ो
सिंधु घाटी सभ्यता के करीब 1500 स्थलों का अभी तक पता चला है। इनमें से केवल सात को ही नगर की संज्ञा दी गयी है। ये सातों स्थल कौन-कौन से हैं?
Ans- हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, चन्हुदड़ो, लोथल, कालीबंगा, सुतकांगेडोर एवं सुरकोटदा
मोहनजोदाड़ो को मृतकों या प्रेतों का टीला कहा जाता है। राजस्थान स्थित किस स्थल का अर्थ काले रंग की चूड़ियां है?
Ans- कालीबंगा
सिंधु घाटी सभ्यता के विस्तार के कारण किसने विस्तृत साम्राज्य की जुड़वा राजधानियां बताया है?
Ans- स्टुअर्ट पिग्गट
मोहनजोदाड़ो के लोग मुख्यतः किस प्रजाति के माने जाते हैं?
Ans- भूमध्य सागरीय प्रजाति
किस सभ्यता के निवासियों को कुओं, खंभों और नालियों के निर्माण का ज्ञान था, किंतु मेहराब के निर्माण के बारे में नहीं पता था?
Ans- हड़प्पा
हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी?
Ans- उचित समतावादी
सिंधु घाटी सभ्यता के खुदाई में मिले अवशेषों में तत्कालीन व्यापारिक और आर्थिक विकास के द्योतक क्या हैं?
Ans- मुद्राएं
हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किस द्रव्य का उपयोग किया गया था?
Ans- टेराकोटा
हड़प्पा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित मॉन्टगोमरी जिले में किस नदी के बायें तट पर स्थित है?
Ans- रावी नवी
हड़प्पा के टीले के विषय में सर्वप्रथम जानकारी 1826 ई. में चार्ल्स मेसन ने दी थी। इसके पूर्वी टीले को नगर टीला कहा जाता है। पश्चिमी टीले को क्या कहा जाता है?
Ans- दुर्ग टीला
हड़प्पा में सामान्य आवास क्षेत्र के दक्षिण में एक ऐसा कब्रिस्तान स्थित है,जिसे समाधि आर-37 नाम दिया गया है। इस कब्रिस्तान से जो ताबूत मिला है, वह किस लकड़ी का बना है?
Ans- देवदार
हड़प्पा में अन्नागार गढ़ी से बाहर मिला है, जबकि मोहनजोदड़ो में यह गढ़ी के अंदर है। छह-छह की दो पंक्तियों में निर्मित कुल 12 कक्षों वाले एक अन्नागार का अवशेष कहां प्राप्त हुआ है?
Ans- हड़प्पा
सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
Ans- कृषि
हडप्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में अग्रणी थे?
Ans- कपास
सिंधु घाटी सभ्यता की लिपि किस प्रकार की है?
Ans- अज्ञात
यह भी पढ़े:-
- General science quiz questions and answer in हिंदी
- सौरमंडल से संबंधित महत्वपूर्ण 50 प्रश्न और उत्तर Pdf
- रेलवे सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
हड़प्पावासी किस प्रकार की प्राचीन लिपि का उपयोग करते थे?
Ans- चित्रलिप
हड़प्पा के लोगों की राजव्यवस्था, जैसा कि वस्तुपरक साक्ष्य से प्रमाणित होता है, कैसी थी?
Ans- कुलीनतंत्रीय
हड़प्पा सभ्यता के औजार और हथियार अधिकतर किसके बने होते थे?
Ans- ताम्र, टिन तथा कांस्य
सिंधु घाटी सभ्यता के समय वजन और माप की संख्या थी?
Ans- 16
(सिंधु सभ्यता के बाटों की तोल में अनुपात 1, 2, 4, 8, 16, 32 आदि का था। संख्या के आधार पर कहा जा सकता है कि 16 इकाई वाले बाट सबसे ज्यादा प्रयोग होते थे।)
मोहनजोदाड़ो की जल-निकास प्रणाली अद्भुत है यहां से ईंट बनाने का भट्ठा, घरों में सीढ़ियां, कपास, पत्थर के लिंग आदि मिले हैं । किस तरह की नर्तकी की प्रतिमा मिली है?
Ans- कांस्य नर्तकी
मोहनजोदाड़ो की खोज सन् 1922 में किसने की थी?
Ans- राखालदास बनर्जी
मोहनजोदाड़ो का सबसे महत्त्वपूर्ण स्थल कौन-सा है, जो 11.88 मी. लंबा, 7.01 मी. चौड़ा एवं 2.43 मी. गहरा है?
Ans- विशाल स्नानागार
किसने इस विशाल स्नानागार को तत्कालीन विश्व का एक आश्चर्यजनक निर्माण कहा है?
Ans- सर जॉन मार्शल
45.71 मीटर लंबी और 15.23 मीटर चौड़ी मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत कौन-सी थी?
Ans- विशाल अन्नागार
कुओं के लिए फन्नीदार ईंटों का प्रयोग किया गया है । इन ईंटों की चिनाई किस पद्धति से हुई है?
Ans- इंग्लिश बांड पद्धति
मोहनजोदाड़ो में मातृदेवी की मूर्तियां मिली हैं। मोहनजोदड़ो में हड़प्पा की तुलना में पुरुष मूर्तियां ज्यादा मिली हैं या नारी मूर्तियां?
Ans- नारी मूर्तियां
राजस्थान के गंगानगर जिले में स्थित कालीबंगा स्थल की खोज किसने 1953 में की थी?
Ans- ए. घोष
प्राक् हडप्पा युगीन जुते हुए खेत और हवन कुण्डों का साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ है?
Ans- कालीबंगा
वह एकमात्र सैंधव शहर कौन-सा है, जहां से ईंटों के एक कृत्रिम गोदीबाड़े (Dockyard) का साक्ष्य मिला है?
Ans- लोथल
अहमदाबाद जिले के सरागवाला ग्राम से 80 किलोमीटर दक्षिण में किस नदी के तटपर स्थित लोथल स्थल की खोज 1957 में डॉ. एस. आर. राव ने की थी?
Ans- भोगवा नदी
सागर तट पर स्थित लोथल कहां से व्यापार का प्रमुख बंदरगाह था?
Ans- पश्चिम एशिया
किस हड़प्पा केंद्र के बारे में माना जाता है कि मेसोपोटामिया के साथ सीधा समुद्र व्यापार होता था?
Ans- लोथल
किस मुद्रा से प्रतीत होता है कि लोथल सामुद्रिक व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र था ?
Ans- फारस की मुद्रा
लोथल से प्राप्त एक मृदभांड पर ऐसा चित्र बना मिला है, जिसपर पंचतंत्र की कहानी चालाक लोमड़ी' का रूपांकन लगता है। यहां किस पक्षी का चित्रण सबसे अधिक किया गया है?
Ans- बत्तख
किस स्थल पर दरवाजे बगल की गलियों में न खुलकर सामने सड़क पर खुलते थे?
Ans- लोथल
हड़प्पाकालीन वह एकमात्र सिंधु शहर कौन-सा था, जिसमें नगर दुर्ग का अभाव था ?
Ans- चन्हुदड़ो
मोहनजोदड़ो से 130 किमी. दक्षिण में स्थि चन्हुदड़ो स्थल का उत्खनन 1931 ई . किसके नेतृत्व में हुआ?
Ans- गोपाल मजुमदार
वह एकमात्र स्थल कौन-सा है, जहां से मनके बनाने का कारखाना और वक्राकार ईंटें प्राप्त हुई हैं?
Ans- चन्हुदड़ो
हरियाणा के हिसार जिले में स्थित वह कौन-सा स्थल है, जिसकी खोज आर. एस. बिष्ट ने की थी और वहां से पूर्व हड़प्पा एवं हड़प्पा दोनों ही प्राप्त हुए हैं?
Ans- बनवाली
Q_1. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल है
[A] 2800 ई०पू०-2000 ई०पू०
[B] 2500 ई०पू०-1750 ई०पू०
[C] 3500 ई०पू०-1800 ई०पू०
[D] निश्चित नहीं हो सका है
Q_2. सिंधु घाटी की सभ्यता निम्नलिखित में से किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी ?
[A] मिस्र की सभ्यता
[B] मेसोपोटामिया की सभ्यता
[C] चीन की सभ्यता
[D] ग्रीक की सभ्यता
Q_3. सिंधु घाटी की सभ्यता कहाँ तक विस्तृत थी?
[A] पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर
[B] राजस्थान, बिहार, बंगाल और उड़ीसा
[C] पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा और बंगाल
[D] पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, सिंध और बलुचिस्तान
Q_4. सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं ?
[A] सुरकोटड़ा
[B] वणावली
[C] मांडा
[D] राखीगढ़ी
Q_5. सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है ?
[A] राजस्थान में
[B] गुजरात में
[C] मध्य प्रदेश में
[D] उत्तर प्रदेश में
Q_6. निम्नलिखित में से किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था ?
[A] सेलखड़ी (steatite)
[B] कांसा
[C] ताँवा
[D] लोहा
Q_7. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी ?
[A] कांस्य युग
[B] नवपाषाण युग
[C] पुरापाषाण युग
[D] लौह युग
Q_8. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
[A] व्यापार
[B] पशुपालन
[C] शिकार
[D] कृषि
Q_9. हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे
[A] ग्रामीण
[B] शहरी
[C] यायावर / खानाबदोश
[D] जनजातीय
Q_10. सिंधु सभ्यता के घर किससे बनाए जाते थे ?
[A] ईंट से
[B] बांस से
[C] पत्थर से
[D] लकड़ी से
Q_11. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे
[A] मुद्राएँ
[B] कांसे के औजार
[C] कपास
[D] जौ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें